ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

बेऊर जेल फिर चर्चा में : छापेमारी के बाद सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, पूर्व अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा था छापा, रिजल्ट- ''साल भर में ही दुबारा मिली फील्ड पोस्टिंग''

बेऊर जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा को आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। वहीं आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी पूर्व अधीक्षक विधु कुमार को निलंबन मुक्त कर बेगूसराय जेल अधीक्षक बनाया गया। जानिए पूरा मामला।

बेउर जेल अधीक्षक विधु कुमार,आर्थिक अपराध इकाई, जेल,Bihar News, Beur Jail News, Neeraj Kumar Jha Suspension, Vidhu Kumar DA Case, Bihar Jail Superintendent, EOU Raid Bihar, Beur Central Jail, Bihar Cor
© Google
Viveka Nand
6 मिनट

Bihar News: बेऊर जेल के अधीक्षक एक बार फिर से चर्चा में हैं. आरोप लगने के बाद अधीक्षक नीरज कुमार झा को आनन-फानन में सस्पेंड कर दिया गया है. इसके पहले भी बेऊर जेल के अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगे. अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले में बेऊर जेल के तत्कालीन अधीक्षक विधु कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की थी. रेड के बाद सस्पेंड किया गया. डीए केस के आरोपी अधीक्षक को साल भऱ में ही फील्ड पोस्टिंग दे दी गई. यह खेल अनवरत जारी है.दिखावे के लिए कार्रवाई होती है, फिर चुपके से फील्ड में पोस्टिंग दे दी जाती है. 

अधीक्षक नीरज झा को किया गय़ा सस्पेंड 

बिहार के सबसे हाई प्रोफाइल जेल बेऊर कारागार के अधीक्षक की फिर से चर्चा है. आरोप लगने के बाद अधीक्षक नीरज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कारा प्रशासन और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बीते शनिवार को बेऊर जेल में छापेमारी की थी। नीरज कुमार झा पर जेल के अंदर संगठित गिरोह चलाने का आरोप लगा था। इसके बाद यह छापेमारी हुई थी। खबर आ रही है कि जेल सुप्रिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है। ज्योति कुमारी, राजीव रंजन, प्रियतम प्रियदर्शी को बेऊर का सहायक सुप्रिटेंडेंट बनाया गया है।

बेऊर कारा के अधीक्षक विधु कुमार की कहानी जान लीजिए.....

आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पटना के बेऊर आदर्श केंद्रीय कारा के तत्कालीन अधीक्षक विधु कुमार के खिलाफ 3 जनवरी 2025 को डीए केस सं- 1/25 दर्ज किया था. इसके बाद जेल अधीक्षक के पटना से लेकर मोतिहारी तक कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. तब यह मामला काफी चर्चा में रहा. कई दिनों तक यह खबर सुर्खियों बटोरी. सरकार की भद्द मिटने के बाद गृह विभाग ने 22 जनवरी 2025 को आरोपी जेल अधीक्षक विधु कुमार को सस्पेंड किया था. कुछ महीनों तक सस्पेंड रखने के बाद सरकार ने चुपके से भ्रष्टाचार के बड़े आरोपी विधु कुमार को निलंबन मुक्त किया और आरोपों को दरकिनार कर फील्ड में पोस्टिंग दे दी. उक्त आरोपी अधिकारी को बेगूसराय का जेल अधीक्षक बनाया गया. गृह विभाग के 10 फऱवरी 2026 की अधिसूचना के अनुसार, करप्शन केस के बड़े आरोपी को बेगूसराय का जेल अधीक्षक के पद पर पोस्टिंग दी गई.


विधु कुमार के खिलाफ ईओयू ने दर्ज किया था डीए केस  

ईओयू के केस आरोप लगाया गया था कि विधु कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग कर अकूत अवैध संपत्ति अर्जित की जो वैध स्रोत से हुई आय से 146 प्रतिशत अधिक है। बेउर केंद्रीय कारा के तत्कालीन अधीक्षक व वर्तमान में बेगूसराय के अधीक्षक विधु कुमार पर आरोप है कि ये जेल में बंद कैदियों का शोषण और मानसिक उत्पीडऩ कर उनसे पैसों की उगाही करते थे। उनकी काली कमाई में परिवार के कई सदस्यों के साथ ही विश्वसनीय कक्षपाल प्रफुल्ल कुमार भी शामिल थे। ईओयू की छापेमारी के बाद गृह विभाग ने 22 जनवरी 2025 को आरोपी जेल अधीक्षक विधु कुमार को सस्पेंड कर दिया था. निलंबन अवधि में विधु कुमार का मुख्यालय केंद्रीय कारा, बक्सर निर्धारित किया गया था. 

विधु कुमार के कई करीबी के ठिकानों पर भी हुई थी छापेमारी 

विधु कुमार पर आरोप थे कि इन्होंने अपनी अवैध कमाई से 54 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात एवं बर्तन खरीदे. चार लाख रुपये चांदी के बर्तन खरीदने में भी काली कमाई का इस्तेमाल किया था। इनके यहां छापामारी के दौरान जमीन खरीद की छह डीड भी बरामद की गई थी. विधु कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने पटना के सरकारी आवास के साथ ही इनके बेउर स्थित कार्यालय कक्ष, सगुना स्थित घर, बिशनपुरा बिहटा स्थित घर, आरा गार्डन रेसीडेंसी स्थित किराये के फ्लैट के साथ ही कक्षपाल प्रफुल्ल कुमार के घर, मोतिहारी में एक करीबी के घर और इनके सीए के कार्यालय में ईओयू की टीमों ने एक साथ छापा मारा था। जिसमें यह जानकारी सामने आई कि विधु कुमार ने वैध आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करते हुए पटना, मोतिहारी एवं अन्य स्थानों पर मां, पिता और पत्नी एवं अपने नाम पर कई अचल संपत्तियां खरीदी थी।

ईओयू ने मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से काले धन को सफेद बनाने के लगाए थे आरोप 

ईओयू ने तब बताया था कि विधु कुमार मनी लॉन्डरिंग कर काले धन को सफेद भी बना रहे थे। इसके लिए उन्होंने मां और पत्नी के नाम पर कई शेल कंपनियां भी बनाई थी। मनी लॉन्डरिंग के इस काम में नजदीकी मित्र की अहम भूमिका पाई गई। ईओयू की टीम ने बेउर जेल स्थिति इनके कार्यालय कक्ष से मां विंध्यवासनी ट्रेडिंग, छतौनी, मोतिहारी का बैंक स्टेटमेंट, उषा इंडस्ट्रीज बसवरिया, मोतिहारी का ब्लैंक बैंक एनवायस, विधु कुमार पर पूर्व में लगे आरोपों से संबंधित तीन आवेदन पत्र, जिसमें विधु कुमार के अवैध धनार्जन का आरोप है।

मोतिहारी में भी जेल अधीक्षक रहे थे विधु कुमार 

मोतिहारी में विधु कुमार के करीबी मित्र नीरज कुमार के घर से टैक्स एनवायस के साथ 13 महंगी एसयूवी गाडिय़ां जबकि सीए के ठिकानों से बैंक खातों के स्टेटमेंट और शैलजा देवी एवं गोपाल शरण के नाम जमीन क्रय से जुड़ी पांच डीड की छाया प्रति बरामद की गई थी. मामला अभी जांच में है. इधर सरकार ने विधु कुमार को फील्ड में जगह (जेल अधीक्षक) के रूप में पोस्टिंग दे दी है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता