ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

बेऊर जेल की महिला बंदी की PMCH में मौत, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, परिजनों ने कहा-पुलिस की पिटाई से हुई है मौत

PATNA CITY: पटना के बेऊर जेल की महिला बंदी की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना सिटी में जमकर हंगामा मचाया। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के त्रिपोल

बेऊर जेल की महिला बंदी की PMCH में मौत, गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, परिजनों ने कहा-पुलिस की पिटाई से हुई है मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना के बेऊर जेल की महिला बंदी की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना सिटी में जमकर हंगामा मचाया। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के त्रिपोलिया स्थित बीएनआर मोड़ के पास शव को रखकर आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क अशोक राजपथ पर आगजनी कर जाम कर दिया और जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और मृतका के आश्रितों को मुआवजे दिए जाने की मांग की है। 


घटना से लोग इतने गुस्से में थे कि हर आने जाने वाले वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस घटना की जांच करने दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने और मृतका के आश्रितों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग लोग कर रहे थे। अशोक राजपथ के जाम होने से यातायात बुरी तरह से बाधित हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 


पीड़ित परिजनों का कहना था कि पुलिस ने शराब मामले में नेहा देवी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद महिला को थाने ले जाया गया जहां उसकी पिटाई की गयी। पिटाई करने के बाद उसे पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया। पुलिसिया बर्बरता और पिटाई के कारण महिला को अंदरुनी चोटें लगी थी जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी और इलाज के दौरान महिला बंदी ने पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता