ब्रेकिंग
‘सिर्फ कागजात नहीं बल्कि हिंदू विवाह में रीति-रिवाजों का प्रमाण भी जरूरी’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसलाशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज‘सिर्फ कागजात नहीं बल्कि हिंदू विवाह में रीति-रिवाजों का प्रमाण भी जरूरी’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसलाशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

तालाब से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बेतिया में आरएलएसवाई कॉलेज के पास पोखरा से संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया के आरएलएसवाई कॉलेज के समीप पोखरा में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव देखते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।



मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया निवासी स्वर्गीय रखू महतो के पुत्र अनिल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अनिल बुधवार शाम काम से घर लौटने के बाद पोखरा की ओर टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।



परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे उन्हें सूचना मिली कि पोखरा में एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई।



परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता