ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शराबबंदी वाले बिहार में नशेड़ियों ने किया हंगामा, पुलिस ने भेजा जेल, वीडियो वायरल

बेतिया में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने देर रात हंगामा किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वीडियो में एक युवक नशे की हालत में दिख रहा है और कह रहा है कि "रात में नाली का ढलाई कार्य क्यों किया जा रहा है?"

Bihar
ये कैसी शराबबंदी?
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: शराबबंदी वाले राज्य में शराब पीकर रात में हंगामा करना दो लोगों को महंगा पड़ गया। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। 


दोनों वार्ड संख्या 15 में बीच सड़क पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। तभी किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान राजन पांडेय और विकास कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।


पुलिस ने पहले ब्रेथ एनालाइजर से दोनों की जांच करायी, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों युवक वार्ड संख्या 15 में नगर परिषद द्वारा हो रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार मोहित राज से बहस कर रहे हैं। यह निर्माण कार्य संतोष टी स्टॉल से लेकर सोनार पट्टी रोड तक कराया जा रहा है।


वीडियो में एक युवक नशे की हालत में दिख रहा है और कह रहा है कि "रात में नाली का ढलाई कार्य क्यों किया जा रहा है?" थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंचती है, जहां युवकों और पुलिस के बीच भी बहस देखी जा सकती है। वीडियो में मोहित राज का भाई यह कहते हुए दिखाई देता है कि “सभी कॉल डिटेल और वीडियो मौजूद हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।


थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति से दोनों का विवाद हुआ था, उसकी ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत थाने में नहीं की गई है।


बेतिया से फर्स्ट बिहार संवाददाता संतोष कुमार की रिपोर्ट