ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

पॉश इलाके में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 6 लड़कियों समेत 9 लोग पकड़े गए; पुलिस की छापेमारी से हड़कंप

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस ने कालीबाग थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में छापेमारी कर देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 6 युवतियों समेत 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित एक पॉश इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने छह युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया है। सभी से कालीबाग थाना में पूछताछ की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, कालीबाग थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। 


पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक परिस्थितियों में नौ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास जारी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई करती रहेगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता