ब्रेकिंग
Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम✦ Anant Singh : जब नीलम देवी ने नीतू मैम को लंच पर बुलाया, डर के मारे नहीं उठा रहीं थीं फोन, अनंत सिंह की पत्नी की सादगी देख हैरान रह गईं इंग्लिश टीचर✦Patna NEET Case: 40 पन्नों में खुली CBI जांच की कमियां! कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पर उठे गंभीर सवाल, 8 दिसंबर को होगा बड़ा फैसला?✦Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में रिसोर्ट के अंदर चल रही थी शराब और डांस की महफिल, पुलिस की रेड में नर्तकी-मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार✦Bihar News: ढाई हजार कट्ठा जमीन, 51 पन्नों की गुप्त डायरी और 28 करोड़ का प्लॉट! बिहार के भू-माफिया भगत यादव का कैसे चलता था करोड़ों का साम्राज्य? EOU जांच में बड़े खुलासे✦Bihar News: मंदिर दर्शन करने जा रहे थे बिहार के 13 लोग, रामगढ़ NH-33 पर भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत सभी की मौत; गांव में मचा कोहराम

बेतिया में 19 वर्षीया नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ढाई माह पहले किया था लव मैरिज

पश्चिम चंपारण के बेतिया में ढाई माह पहले प्रेम विवाह करने वाली 19 वर्षीय गजाला खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर में फंदे से लटका मिला। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में ढाई माह पहले प्रेम विवाह करने वाली 19 वर्षीय नवविवाहिता गजाला खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।


मिली जानकारी के अनुसार, घटना से कुछ देर पहले बाइक की चाबी लेकर परिवार के सदस्यों और देवर के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बीच गजाला खातून का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।


एफएसएल टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट