ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले खून-खराबा, दो गुटों में जमकर मारपीट, एक ASI बुरी तरह जख्मी

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है. पंचायत चुनाव को लेकर वोटिंग से पहले दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. बताया जा

पंचायत चुनाव की वोटिंग से पहले खून-खराबा, दो गुटों में जमकर मारपीट, एक ASI बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से सामने आ रही है. पंचायत चुनाव को लेकर वोटिंग से पहले दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक गुट की तरफ से वोटरों को डराया धमकाया जा रहा था जिसका विरोध जब दूसरे गुट के लोगों ने किया तो जबरदस्त झड़प शुरू हो गई. दोनों गुट के लोग आपस में मारपीट करने लगे. इस घटना में बीच-बचाव करने गए एक ASI गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 


घटना बेतिया के चनपटिया प्रखंड के तुनिया बिशनपुर की है. मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव के मतदान से पहले मुखिया प्रत्याशी सरोज देवी के समर्थक और उनके पति राजन कुमार द्वारा वोटरों को डराया धमकाया जा रहा था. जिसका विरोध वर्तमान मुखिया धर्मशिला देवी के समर्थकों ने किया. इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई. 


मारपीट की इस घटना में एक ASI के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है. वहीं, वर्तमान मुखिया और प्रत्याशी धर्मशिला देवी के कई समर्थक भी घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता