ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

बेतिया में 2 करोड़ का चरस बरामद, नेपाली महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

BETTIAH: बेतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नेपाली महिला समेत 2 तस्करों को 2 करोड़ रुपये के चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त चरस को तस्कर दिल्ली और मुंबई ले जाने के फिर

बेतिया में 2 करोड़ का चरस बरामद, नेपाली महिला समेत 2 तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नेपाली महिला समेत 2 तस्करों को 2 करोड़ रुपये के चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त चरस को तस्कर दिल्ली और मुंबई ले जाने के फिराक में थे लेकिन उनके मंसूबे पर बेतिया पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद किया है।


सिकटा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव के पास से पुलिस ने बॉर्डर पार करने से पूर्व नेपाली महिला और पुरुष को धड़ दबोचा। इनके पास से 20 पैकेट चरस बरामद किया गया है जिसकी कीमत दो करोड़ रूपये बतायी जा रही है। गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान नेपाल के पोखरिया परसा निवासी सरिता देवी के रूप में हुई है। वही अन्य तस्कर की पहचान पूर्वी चंपारण निवासी अफजल मियां के रूप में हुई है। दोनों को बॉर्डर इलाके से गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। 


इस धंधे से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बेतिया के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि एक नेपाली महिला और एक पुरुष को चरस के साथ पकड़ा गया है। चरस की यह खेप दिल्ली और मुंबई में खपाने की योजना थी। लेकिन इनके मनसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया। गिरफ्तार चरस तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।