ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Crime News: जमीन कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, मारपीट का वीडियो वायरल

Bihar Crime News: बेतिया में खेत पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर कचहरी टोला की बताई जा रही है। इस घटना का

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया में खेत पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर कचहरी टोला की बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


धूम नगर घोषवा टोला वार्ड नंबर 7 के रहने वाले विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। विनोद ने बताया कि बुधवार को वह अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पर्वतीय टोला के कृष्णा पटेल और ओमप्रकाश पटेल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। 


उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पूरे मामले पर सदर एसडीपीओ-टू रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस दिख रहे हैं। वे एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इस हमले में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..