ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार

बेतिया के चनपटिया में रेणु देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति दीपेन्द्र पंडित और ससुर राजेंद्र पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के चनपटिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रेणु देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।


मृतका की मां शांति देवी ने चनपटिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने दामाद दीपेन्द्र पंडित, उसके पिता राजेंद्र पंडित सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन में बताया गया है कि रेणु की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व दीपेन्द्र पंडित से हुई थी।


शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में दो लाख रुपये और अन्य सामान की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर रेणु के साथ अक्सर मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। शांति देवी के अनुसार, 29 मार्च की शाम करीब 6 बजे उनके दामाद ने फोन कर सूचना दी कि रेणु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर जब वे ससुराल पहुंचीं, तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मारपीट कर उसकी हत्या की गई और बाद में फांसी लगाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।


घटना की सूचना मिलते ही चनपटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पति दीपेन्द्र पंडित और ससुर राजेंद्र पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।