ब्रेकिंग
Bihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

बेटी पर डर्टी कमेंट्स करने वालों का एक पिता ने किया विरोध, बदमाशों ने की जमकर पिटाई, रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा

SUPAUL: सुपौल में एक पिता को बेटी पर डर्टी कमेंट्स करने वालों का विरोध करना महंगा पड़ गया। लाठी डंडे से लैस होकर कुछ मनचलों ने लड़की के पिता, चाचा और अन्य की पिटाई कर दी। जिसमें

बेटी पर डर्टी कमेंट्स करने वालों का एक पिता ने किया विरोध, बदमाशों ने की जमकर पिटाई, रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में एक पिता को बेटी पर डर्टी कमेंट्स करने वालों का विरोध करना महंगा पड़ गया। लाठी डंडे से लैस होकर कुछ मनचलों ने लड़की के पिता, चाचा और अन्य की पिटाई कर दी। जिसमें चार लोग बुरी तरह घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि जदिया थाना के नंदना पंचायत में जेसीबी साइफन पर जूट को पानी में डालने औऱ तैयार जूट को समेटने का काम कर रही लड़की पर पास से गुजर रहे कुछ लफंगों ने गंदे कमेंट किये जो बगल में काम कर रहे लड़की के पिता ने सुन ली। लड़की के पिता ने जब उन लफंगों को खड़ी खोटी सुनाते हुए थप्पड़ जड़ दी। जिसके बाद वहां से दुम दबाकर भागे लफंगों ने एक टोली बनाकर खेत में काम कर रहे लड़की के पिता, भाई और चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी। 


जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये। जिसके बाद सभी घायलों को त्रिवेणीगंज अस्प्ताल लाया गया। जहां लड़की के चाचा और परसागढ़ी उत्तर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र मंडल की हालत नाजुक हो गयी। स्थिति गंभीर होता देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच दहशत का माहौल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता