ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाना पड़ा भारी, मां की ऐसी हरकत देख पुलिस को भेजा गया नोटिस, FIR की मांग

DESK : सोशल मीडिया पर हिट होने होने के लिए लोग अपनी संस्कृति और सद्भाव को तिलांजलि देने पर तुले हुए हैं. अपनी सभ्यता और परंपरा को भूलकर न जाने क्या-क्या कर रहे हैं. सोशल मीडिय

बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाना पड़ा भारी, मां की ऐसी हरकत देख पुलिस को भेजा गया नोटिस, FIR की मांग
First Bihar
3 मिनट

DESK : सोशल मीडिया पर हिट होने होने के लिए लोग अपनी संस्कृति और सद्भाव को तिलांजलि देने पर तुले हुए हैं. अपनी सभ्यता और परंपरा को भूलकर न जाने क्या-क्या कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए अपने 10-12 साल के नाबालिग बेटे के साथ अश्लील डांस और एक्टिंग करना एक महिला को भारी पड़ गया है. मां-बेटे का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोगआयोग ने पुलिस को नोटिस भेजकर महिला पर एफआईआर दर्ज करने को कहा है.


बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाना पड़ा भारी, मां की ऐसी हरकत देख पुलिस को भेजा गया नोटिस, FIR की मांग


सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ अश्लील डांस और एक्टिंग करती दिख रही है. इन आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अख्तियार किया है. आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है.


बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाना पड़ा भारी, मां की ऐसी हरकत देख पुलिस को भेजा गया नोटिस, FIR की मांग


बताया जा रहा है कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है, हालांकि सवाल उठने पर इसे डिलीट कर दिया गया. इस महिला के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 60 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस में इस महिला पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है और साथ ही बच्चे की काउंसलिंग और पुनर्वास की भी बात कही है. आयोग ने कहा है कि बच्चे को सही गलत के बीच अंतर समझाने के लिए उसकी काउंसलिंग करने की जरूरत है.


बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाना पड़ा भारी, मां की ऐसी हरकत देख पुलिस को भेजा गया नोटिस, FIR की मांग


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया जहां एक तरफ अपनी कला दिखाने के लिए एक अच्छा प्लैटफॉर्म देता है, वहीं दूसरी ओर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए आजकल कुछ लोग यहां शर्म की सारी सीमाएं लांघ देते हैं. एक 10-12 साल के बच्चों को जहां अच्छी सीख देने की जरूरत होती है, वहां उसकी खुद की मां उसके साथ ऐसी अश्लील वीडियो बना रही है. 


आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. आयोग ने पुलिस से ये भी कहा है कि सोशल मीडिया से ये सारे वीडियो को जल्द से जल्द डिलीट करवाया जाए. मालीवाल ने कहा कि उनकी संस्था महिला आयोग जरूर है, लेकिन महिलाओं की गलत हरकत पर वह उनका साथ नहीं देंगी.


बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाना पड़ा भारी, मां की ऐसी हरकत देख पुलिस को भेजा गया नोटिस, FIR की मांग