ब्रेकिंग
बिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजा

बेगूसराय में महिला के साथ गैंगरेप, ई-रिक्शा के ड्राइवर ने दो साथियों के साथ मिलकर की हैवानियत

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां एक बार फिर से समाज को शर्मशार करने वाली घटना हुई है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां एक बार फिर से समाज को शर्मशार करने वाली घटना हुई है. एक ई-रिक्शा के ड्राइवर ने दो साथियों के साथ मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

ई-रिक्शा के ड्राइवर ने दो साथियों के साथ मिलकर की हैवानियत
यह बड़ी वारदात जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां भर्रा और सांख गांव के बीच तीन लोगों ने एक महिला के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम पीड़ित महिला मां के साथ झगड़ा कर अपने घर से निकल गई थी. ट्रैफिक चौक के पास वह एक चाय दुकान के पास बैठी थी. तभी एक ई-रिक्शा का ड्राइवर  उसे बहला-फुसला कर ले गया. उसके बाद ई-रिक्शा का ड्राइवर अपने दो दोस्तों के साथ उसे एक सुनसान इलाके में लेकर चला गया. जहां तीनों ने मिलकर उसके साथ हैवानियत की. महिला किसी भी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली और उसने पुलिस को आपबीती की जानकारी दी.


तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन उस महिला के पास पहुंची पुलिस की टीम उसे थाने लेकर गई. महिला ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी. पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल तीनों आरोपियों मो. एनुल उर्फ राजू, रबिन्द्र कुमार और साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. तीनों मोबारकपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. बेगूसराय सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता