ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

पहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजद

बेगूसराय में रक्षाबंधन की रात छत पर सो रही राखी कुमारी नामक महिला को गोली मारने का आरोप पूर्व पति पिंटू पासवान पर लगा है। पुलिस ने पूर्व पति समेत चार लोगों को नामजद बना जांच तेज कर दी है। पति को तलाक देकर उसी के भतीेजे से महिला ने की थी शादी

बिहार न्यूज
पूर्व पति पर गोली मारने का आरोप
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में रक्षाबंधन की रात छत पर सो रही महिला को गोली मारने के मामले में अब रिश्तों की उलझी कहानी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आए घटनाक्रम के अनुसार, घायल राखी कुमारी ने पहले पिंटू पासवान से शादी की थी। बाद में राखी और पिंटू के बीच तलाक हो गया। इसके बाद राखी कुमारी ने पिंटू पासवान के भतीजे रघुवंश पासवान से शादी कर ली। अब इसी पारिवारिक रिश्ते के बीच रक्षाबंधन की रात राखी को गोली मारने का आरोप उसके पूर्व पति पिंटू पासवान पर लगा है।


घटना के बाद पुलिस ने घायल महिला के भाई विजय कुमार पासवान के फर्द बयान पर पूर्व पति पिंटू पासवान समेत चार लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। एसपी मनीष के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


प्रेम प्रसंग के बाद टूटा पहला रिश्ता, फिर भतीजे से कर ली शादी


पुलिस के समक्ष दिए गए बयान और सामने आई जानकारी के मुताबिक, राखी कुमारी की पहली शादी पिंटू पासवान से हुई थी। इसी दौरान राखी कुमारी और पिंटू पासवान के भतीजे रघुवंश पासवान के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई।

बताया जाता है कि इसी रिश्ते को लेकर राखी और पिंटू के वैवाहिक संबंधों में दरार आई और दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद राखी कुमारी ने पिंटू पासवान के भतीजे रघुवंश पासवान से शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में आकाशपुर स्थित घर में रहने लगे। इस रिश्ते के बाद परिवार के भीतर रिश्तों का समीकरण पूरी तरह बदल गया। पुलिस के सामने अब यही पारिवारिक पृष्ठभूमि गोलीकांड की जांच में एक अहम पहलू बनकर सामने आई है।


रक्षाबंधन की रात छत पर सो रही थी राखी, तभी चली गोली

घायल राखी कुमारी सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव के वार्ड संख्या-8 की रहने वाली बताई गई है। घटना वाली रात गर्मी अधिक होने के कारण राखी कुमारी अपने पति रघुवंश पासवान और बच्चों के साथ घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। गोली राखी कुमारी को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल स्थित कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


पूर्व पति पर सहयोगियों के साथ पहुंचकर गोली मारने का आरोप

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घायल महिला के भाई विजय कुमार पासवान ने आरोप लगाया है कि 28/29 अगस्त की रात पिंटू पासवान अपने सहयोगियों के साथ आकाशपुर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान छत पर सो रही राखी कुमारी को गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने भाई के फर्द बयान के आधार पर पिंटू पासवान समेत चार लोगों को नामजद किया है। हालांकि, गोलीकांड की वास्तविक वजह और वारदात में किसकी क्या भूमिका रही, इसका अंतिम खुलासा पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।


एसपी मनीष के निर्देश पर छापेमारी तेज


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मनीष ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में सिंघौल थाना की पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। इसके अलावा घायल महिला के इलाजरत अस्पताल पहुंचकर पुलिस टीम ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है। पुलिस अब वारदात के पीछे की पूरी कहानी, गोली चलाने वाले व्यक्ति, घटना में शामिल अन्य लोगों और आपसी विवाद के कारणों की जांच कर रही है।


तलाक के बाद भतीजे से शादी, फिर पूर्व पति पर गोलीकांड का आरोप—कई सवाल़

राखी कुमारी और पिंटू पासवान के बीच तलाक, इसके बाद पिंटू के भतीजे रघुवंश पासवान से राखी की शादी और फिर रक्षाबंधन की रात गोलीकांड ने पूरे मामले को बेहद पेचीदा बना दिया है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पुराना वैवाहिक विवाद और बदले रिश्तों का तनाव ही इस गोलीकांड की वजह बना, या इसके पीछे कोई और कारण है। फिलहाल राखी कुमारी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, जबकि नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही इस सनसनीखेज गोलीकांड की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता