ब्रेकिंग
10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक

बैंक परिसर में चली गोली, गार्ड की बंदूक से फायरिंग; बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल

Bihar Crime News: बेगूसराय के यूको बैंक में कैश वैन गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने से बैंक कर्मी अनिल दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय शहर के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित यूको बैंक की मुख्य शाखा में अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। बैंक परिसर में गोली चलने की आवाज सुनते ही ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में बैंक का एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।


घायल युवक की पहचान 31 वर्षीय अनिल दीक्षित के रूप में हुई है, जो यूको बैंक में डेली वेजेस ऑफिस बॉय के तौर पर कार्यरत है। जानकारी के अनुसार कैश मैनेजमेंट कंपनी SIS की कैश वैन बैंक की मुख्य शाखा में कैश लेने पहुंची थी। इसी दौरान अनिल दीक्षित कैश बॉक्स को लेकर कैश वैन में रख रहा था। तभी कैश वैन में तैनात गार्ड वरुण सिंह की बंदूक से अचानक गोली चल गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलते ही बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। गोली अनिल दीक्षित के दाहिने जांघ में लगी, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा। बैंक में मौजूद लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


इधर घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैश वैन गार्ड वरुण सिंह को हथियार समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में गार्ड ने बताया कि हथियार हाथ से छूटकर नीचे गिर गया था, जिसके कारण अचानक गोली चल गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।


घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों के रख-रखाव को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गोली किसी अन्य दिशा में चलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।


मामले को लेकर सदर एएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि सुरक्षा कर्मी के लाइसेंसी हथियार से एक्सीडेंटल फायरिंग हुई है। फायरिंग के दौरान बैंक का एक स्टाफ घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता