ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तार

बेगूसराय के चर्चित गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की गई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बिहार न्यूज
हथियार और बाइक जब्त
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। चकिया थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 56/26 के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 02 गोली, 01 देशी कट्टा एवं 01 मोटरसाईकिल बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द अरेस्ट कर लेगी। फिर सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।


दरअसल चकिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने 13.06.2026 को थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि 11.06.26 की रात्री 11:30 बजे उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। आवेदन पर चकिया थाना कांड संख्या-56/26 दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसआईटी का गठन किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नीतीश कुमार फरार हो गया था।


 S.I.T बेगूसराय, D.I.U बेगूसराय और S.T.F की मदद से नीतीश को उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद जिला के भूपानी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वही दूसरे आरोपी अमर निषाद उर्फ अमरजीत कुमार उर्फ मक्का मदीना को चकिया थाना क्षेत्र के दियारा इलाके से अरेस्ट किया गया। नीतीश और अमर दोनों बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरियाघाट बिंद टोला का रहने वाला है।


 पूछताछ के दौरान अमर ने गैंगरेप की घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया। इसके खिलाफ पुलिस के पास तकनिकी एवं अन्य साक्ष्य भी मौजूद है। अमर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि 11.06. 26 को अपने साथियों के साथ महिला के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात एक मोटरसाईकिल से भागा था। उसने बताया कि गांव में दबदबा बनाये रखने के लिए देशी कट्टा और गोली भी वो साथ रखता है। 


फायरिंग करते सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ उसमें नीतिश महतो और वो खुद हैं। अमर की निशानदेही पर उसके घर से कट्टा और गोली बरामद किया गया। वही घटना को अंजाम देने के बाद जिस बाइक से भागा था, उसे रामू महतो के घर से बरामद किया गया है। कट्टा और कारतूस बरामद होने के मामले में अलग से कांड दर्ज पुलिस ने किया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस अपराधियों के बहुत करीब आ पहुंची है। जल्द ही छापेमारी कर अन्य अपराधियों को दबोचा जाएगा और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी कारू महतो का बेटा नीतीश कुमार है, और दूसरा बिजली महतो का बेटा अमर निषाद उर्फ अमरजीत कुमार उर्फ मक्का मदीना है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सिमरियाघाट बिंद टोला का रहने वाला है।  


नीतिश कुमार का अपराधीक इतिहास :-

बरौनी रेल थाना कांड सं0-200/22 धारा-414/34 भा०द०वि०


अमरजीत कुमार उर्फ मक्का मदीना का अपराधीक इतिहास :-

(01.) एफ०सी०आई०थाना कांड सं0-390/22 दिनांक-19.08.22 धारा-324/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता