ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बेगूसराय के बेखौफ अपराधी: युवक मारी गोली, हालत गंभीर

BEGUSARAI: बेगूसराय में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने साइकिल पर जा रहे एक युवक को गोली मार दी है। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती क

बेगूसराय के बेखौफ अपराधी: युवक मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने साइकिल पर जा रहे एक युवक को गोली मार दी है। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर परना चौक की है। 


बताया जाता है कि तरैया गांव निवासी मोहम्मद मंसूर के 19 साल का पुत्र मोहम्मद अशरफ अपने भाई के साथ साइकिल से मुजफ्फर गांव से तरैया गांव अपने घर लौट रहा था। लौटने के दौरान नीमाचांदपुर थाना क्षेत्र के अझौर चौक के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोककर मोहम्मद अशरफ को गोली मार दी। 


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मोहम्मद अशरफ का इलाज चल  रहा है । घायल के परिजनों का आरोप है कि मोहम्मद मुस्तफा ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर मोहम्मद अशरफ को गोली मारी है। 


जानकारी के अनुसार घायल मोहम्मद अशरफ दुष्कर्म के मामले में आरोपी है जो जमानत पर फिलहाल जेल से बाहर है। आरोप है कि लड़की के रिश्तेदार के द्वारा मोहम्मद अशरफ को गोली मारी गयी है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता