ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पीएचसी में किया तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी को किया आग के हवाले

BEGUSARAI: बेगूसराय के बखरी में अर्घ्य के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। आनन फानन में उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगात

युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पीएचसी में किया तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी को किया आग के हवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बखरी में अर्घ्य के दौरान एक युवक नदी में डूब गया। आनन फानन में उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी।  इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित लोगों ने बखरी पीएससी में जमकर तोड़फोड़ की। 


यही नहीं लोगों ने पुलिस की जीप को भी आग के हवाले कर दिया। वही इस दौरान आक्रोशित लोगों ने डीएसपी आवास और कार्यालय में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। घंटों लोगों ने बवाल काटा। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा गांव के रहने वाले मदन रजक के 20 वर्षीय पुत्र ननकू छठ महापर्व के अंतिम दिन उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के लिए घाट पर गया था। तभी नदी में वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाला और बखरी पीएचसी में इलाज के लिए ले गये। 


जहां कुछ देर बाद युवक की मौत हो गयी। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गये और पीएचसी के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। लोगों ने इस दौरान पीएचसी में जमकर तोड़फोड़ की। वही डीएसपी आवास और कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। 


आक्रोशित लोगों ने इस दौरान डीएसपी की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिस की जीप को भी आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की। फिलहाल इलाके में अब भी तनाव का माहौल है। वही पीएचसी के डॉक्टर सहित सभी कर्मी अपनी जान बचाकर भागे। लोगों का हंगामा अब भी जारी है। 

युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पीएचसी में किया तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी को किया आग के हवाले


युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पीएचसी में किया तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी को किया आग के हवाले


युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पीएचसी में किया तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी को किया आग के हवाले


युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पीएचसी में किया तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी को किया आग के हवाले

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता