ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

एसआई ने की चौकीदार की पिटाई, वर्दी में किया थाने की हाजत में बंद

BEGUSARAI: जिस थाने में चौकीदारी कर रहा था उसी हाजत में एसआई ने उसे बंद कर दिया। दरअसल मामला बेगूसराय का है जहां सब इंस्पेक्टर ने एक चौकीदार को जमकर पिटाई कर दी और उसे थ

एसआई ने की चौकीदार की पिटाई, वर्दी में किया थाने की हाजत में बंद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: जिस थाने में चौकीदारी  कर रहा था उसी हाजत में एसआई ने उसे बंद कर दिया। दरअसल मामला बेगूसराय का है जहां सब इंस्पेक्टर ने एक चौकीदार को जमकर पिटाई कर दी और उसे थाने की हाजत में बंद कर दिया। बताया जाता है कि रात्रि गश्ती के दौरान ड्यूटी पर जाने को लेकर चौकीदार और एसआई के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद एसआई ने चौकीदार की जमकर धुनाई कर दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल चौकीदार को इलाज कराने के बजाये एसआई राजीव कुमार ने उसे थाने की हाजत में बंद कर दिया।


मामला बखरी थाने की है। जहां रात्रि गश्ती के दौरान एसआई राजीव कुमार ने चौकीदार नंदकिशोर पासवान को ड्यूटी पर जाने को कहा था। किसी कारण बस चौकीदार में ड्यूटी पर जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर चौकीदार को एसआई राजीव कुमार ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल चौकीदार नंदकिशोर पासवान और सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बीच कहासुनी हो गई। जिसको लेकर एसआई राजीव कुमार आग-बबूला हो गया और एसआई ने मारपीट कर बुरी तरह से चौकीदार को जख्मी कर दिया। 


पिटाई से घायल चौकीदार का किसी ने फोटो और वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चौकीदार को खाकी वर्दी में ही हाजत में एसआई ने बंद कर दिया। चौकीदार के साथ जिस तरह से बर्बरता पूर्वक पिटाई की गयी उससे साफ जाहिर होता है कि एसआई राजीव कुमार को किस बात को लेकर इतनी चोट पहुंची थीं कि चौकीदार को पिटाई कर वर्दी में ही हाजत में बंद कर दिया।


 इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस को संबोधित कर कहा कि बखरी डीएसपी चंदन कुमार को जांच का आदेश दिया गया है। प्रथम दृष्टया में ड्यूटी पर जाने को लेकर कहासुनी हुई है जिसको लेकर मारपीट हुई है। बखरी डीएसपी को एसपी ने निर्देश दिया है कि सभी बिंदुओं पर जांच कर मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता