ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

शराबबंदी वाले बिहार में मंदिर में चल रही थी शराब पार्टी, नाराज लोगों ने जमकर मचाया हंगामा

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर इन दिनों हायतौबा मची हुई है। विपक्ष के साथ साथ सरकार में शामिल दल भी शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं।विपक्ष के साथ साथ सत्ता पक्ष के ल

शराबबंदी वाले बिहार में मंदिर में चल रही थी शराब पार्टी, नाराज लोगों ने जमकर मचाया हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर इन दिनों हायतौबा मची हुई है। विपक्ष के साथ साथ सरकार में शामिल दल भी शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं।विपक्ष के साथ साथ सत्ता पक्ष के लोगों का भी कहना है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है। इसी बीच बेगूसराय से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो शराबबंदी को लेकर उठ रहे सवालों की हकीकत बयां कर रही है। यहां एक मंदिर में शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। मंदिर में शराब पार्टी से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा मचाया।


दरअसल, बखरी थाना क्षेत्र के मख्खाचक वैष्णवी दुर्गा मंदिर ऑफिस में शराब और मुर्गा की पार्टी चल रही थी। इसकी भनक लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और जमकर हंगामा मचाया। लोगों का आरोप है कि मंदिर में धार्मिक भावना को आहत किया गया है। मंदिर में शराब की पार्टी चल रही थी और मुर्गा का मांस बनाने की तैयारी की जा रही थी। हंगामे की खबर मिलते ही बखरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से मुर्गे का कच्चा मांस और शराब की बोतलें बरामद की है।


लोगों का आरोप है कि मंदिर में अक्सर शराब और मांस की पार्टी होती रहती है। आज देर शाम भी मांस बनाने की तैयारी की जा रही थी और लोग शराब पी रहे थे। लोगों जो जुटता देख शराब पीने वाले 4 लोग मौके से फरार हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए। पुलिस ने जल्द ही सभी शराबियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। लोगों ने मंदिर कमेटि के सदस्यों पर इस काम को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता