ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिला

सेक्स रैकेट गिरोह का सरगना गिरफ्तार, नाबालिग लड़कियों को बनाता था निशाना, अकूत संपत्ति का मालिक निकला शमशेर खलीफा

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का सरगना शमशेर खलीफा को बलिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बलिया

सेक्स रैकेट गिरोह का सरगना गिरफ्तार, नाबालिग लड़कियों को बनाता था निशाना, अकूत संपत्ति का मालिक निकला शमशेर खलीफा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का सरगना शमशेर खलीफा को बलिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का रहने वाला शमशेर खलीफा वेश्यावृत्ति का संगठित गिरोह चलता था। जो नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार में जबरन धकेलने का काम करता था।


पिछले महिने भी शमशेर खलीफा के बलिया ठिकानों पर छापेमारी की गई थी जहां से दो लड़की को वहां से निकाला गया था। इस दौरान 7 महिलाओं और 8 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि शमशेर खलीफा पर एक हत्या समेत वेश्यावृत्ति के 4 मामले दर्ज हैं। खलीफा ने वेश्यावृत्ति के इस धंधे से काफी संपत्ति अर्जित की है। इसकी संपत्ति को जब्त करने में पुलिस जुटी है।


शमशेर खलीफा का तार बेगूसराय ही नहीं कटिहार, पूर्णिया समेत कई जिलों में जुड़ा हुआ है। जहां की नाबालिग लड़कियों को वह जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलता था। एसपी ने बताया कि जल्द ही इस पर चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा और इसे सजा दिलवाने का काम किया जाएगा। क्योंकि हाल के दिनों में कई देह व्यापार से जुड़े लोगों को आजीवन कारावास की सजा तक दिलाई गई है। शमशेर खलीफा की गिरफ्तारी से इलाके में वेश्यावृत्ति और नाबालिग लड़कियों की खरीद बिक्री में कमी आएगी।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता