ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

ससुराल में युवक हत्या, अनपढ़ पति के साथ नहीं रहना चाहती थी BA पास पत्नी

BEGUSARAI: ससुराल में एक युवक की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने पत्नी और ससुरालवालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों

ससुराल में युवक हत्या, अनपढ़ पति के साथ नहीं रहना चाहती थी BA पास पत्नी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: ससुराल में एक युवक की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने पत्नी और ससुरालवालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक अनपढ़ था और लड़की बीए पास थी इस वजह से लड़की ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी कहती थी कि वो पढ़ी लिखी है और उसका पति अनपढ़ है इसलिए वो ससुराल में नहीं रहना चाहती। इसे लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था इसी विवाद को लेकर युवक को जहर खिलाकर ससुराल में हत्या कर दी गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के जागीर मुहल्ले की है। 


मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 3 भगतपुर गांव निवासी राम विलास सिंह के लगभग 30 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है पंकज कुमार की शादी 4 साल पहले जागीर मोहल्ला में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पंकज दूसरे राज्य में रहकर काम करता था और  अपनी पत्नी को 10 लाख रुपया अभी तक दे चुका था। 


इसके बावजूद पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। इसे लेकर महिला थाने में भी कई बार पंचायत की गई इसके बावजूद लड़की ससुराल रहने को तैयार नहीं थी। कल पंकज अपने ससुराल गया हुआ था जहां रात में उसे खाने में जहर दे दिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता