ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

सड़क हादसे में गई युवक की जान, लंबी गुहार के बाद भी नहीं मिली मदद

BEGUSARAY : बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया जिसमें एक युवक के कमर के पास कुच

सड़क हादसे में गई युवक की जान, लंबी गुहार के बाद भी नहीं मिली मदद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAY : बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया जिसमें एक युवक के कमर के पास कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि दूसरा युवक का एक पैर पूरी तरह से कुचला गया है। जिसके बाद इस घटना का एक वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


इस वारयल वीडियो में यह साफ़ देखा जा रहा है कि बाइक सवार एक युवक ट्रक के चक्के के पास पड़ा हुआ है जिसका कमर पुरी तरह कुचला अवस्था में है लेकिन वह जिंदा था और वह बचाने के लिए हाथ भी उठा रहा है। लेकिन लोगों की भीड़ में से कोई भी उसकी मदद करने नहीं जा रहा है। बल्कि इसके इतर वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाने में जुट गए है। 


बहरहाल, काफी देर बाद उसे इलाज के लिए एंबुलेंस मिला और युवक को इस एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचा गया। लेकिन, अस्पताल पहुचतें ही युवक ने अपना दम थोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सिंघौल थाना क्षेत्र के जुबली ढाबा के पास एनएच 31 पर बेगूसराय से बाइक सवार युवक जीरोमाइल की ओर जा रहा था तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया था। 


इधर, इस घटना के बाद सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया चालक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल दूसरे घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मृतक और घायल मोकामा का रहने वाला था जो बेगूसराय से अपने घर मोकामा जा रहा था। सड़क हादसे के करीब 20 से 25 मिनट तक युवक सड़क पर यूं ही तड़पता रहा  जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई और एक युवक की मौत हो गई।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता