ब्रेकिंग
पटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमाल

सास की जान बचाने के लिए हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गई बहू, दोनों अपराधियों को खदेड़कर पकड़ा किया पुलिस के हवाले

BEGUSARAI: सास-बहू का जिक्र आते ही दिमाग में दो महिलाओं के आपसी रिश्ते की ऐसी तस्वीर सामने आती है जिनके बीच हमेशा छत्तीस का आंकड़ा बना रहता है। लेकिन बिहार के बेगूसराय की इस घ

सास की जान बचाने के लिए हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गई बहू, दोनों अपराधियों को खदेड़कर पकड़ा किया पुलिस के हवाले
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: सास-बहू का जिक्र आते ही दिमाग में दो महिलाओं के आपसी रिश्ते की ऐसी तस्वीर सामने आती है जिनके बीच हमेशा छत्तीस का आंकड़ा बना रहता है। लेकिन बिहार के बेगूसराय की इस घटना ने सास-बहू की इमेज को बदलकर ही रख दिया है। 


दरअसल एक महिला को बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद महिला जमीन पर गिर पड़ी। जिसके बाद घायल महिला की बहू ने खदेड़कर बदमाशों को पकड़ा और दोनों को लेकर जाकर घर में बंद कर दिया। अब पूरे इलाके में इस बहू की चर्चा हो रही है। लोग उसकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। घटना बछवाड़ा थानाक्षेत्र के चमथा पंचायत के वार्ड संख्या 12 की है। 


घटना के बारे में बताया जाता है कि 5 कट्ठा जमीन को लेकर बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को भी नहीं छोड़ा। बेखौफ बदमाशों ने गोली मार दी। कमर में गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गयी। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ी। वही गोली मारने के बाद दोनों बदमाश भागने लगा तभी महिला की बहू की नजर उन बदमाशों पर गई। फिर क्या था उसने खदेड़कर दोनों बदमाशों को धड़ दबोचा और दोनों के घर के कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस ने कमरे में बंद दोनों बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उधर गोली लगने से घायल शंकर पासवान की 60 वर्षीय पत्नी अनीता देवी को इलाज के लिए पहले बछवाड़ा सीएससी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के कमर में गोली लगी थी जिसे निकाल लिया गया है। फिलहाल महिला की हालत सामान्य बतायी जा रही है। वही इलाके में अब जांबाज बहू निभा देवी की चर्चा होने लगी है।  


सास की जान बचाने के लिए एक बहू बदमाशों से भिड़ गयी और गोली मारकर भाग रहे दो बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले किया। घायल अनीता देवी की बहू निभा ने बताया कि उनकी सास दवा लेने के लिए बाजार जा रही थी तभी चमथा रजौली कुर्मा बांध के पास गांव के ही अमरेश कुमार और एक अन्य बदमाश जिसे वो पहचानती नहीं है। 


दोनों ने मिलकर उनकी सास के कमर में गोली मारी और वहां से भागने लगा। गोली की आवाज सुन वो घटनास्थल की ओर गयी जहां दोनों बदमाश पिस्टल फेंककर भागने लगे। जिसके बाद दोनों को खदेड़कर उन्होंने पकड़ा। निभा देवी ने बताया कि पांच कट्ठा जमीन के लिए विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उनकी सास की जान लेने की कोशिश की गयी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता