ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

रालोसपा नेता ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जेल भेजा

BEGUSARAI : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के एक नेता द्वारा देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने के बाद बेगूसराय में तनाव भड़कने की आशंका उत्पन्न हो गयी. इस मामले में एफआईआर

रालोसपा नेता ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, प्राथमिकी के बाद पुलिस ने जेल भेजा
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के एक नेता द्वारा देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने के बाद बेगूसराय में तनाव भड़कने की आशंका उत्पन्न हो गयी. इस मामले में एफआईआर के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नेता को छुडाने रालोसपा के दूसरे नेता थाने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. जेल भेजा गया नेता विधानसभा चुनाव  में पार्टी का प्रत्याशी भी बनाया गया था.


सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट
दरअसल बेगूसराय के रतनपुर निवासी अमर कुमार ने बेगूसराय के नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि रालोसपा नेता ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की है. पिछले विधानसभा चुनाव में बखरी से रालोसपा के प्रत्याशी रहे विजय पासवान के खिलाफ ये प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की छानबीन की. इसमें रालोसपा नेता द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप सही साबित हुआ. इसके बाद एसपी अवकाश कुमार ने नगर थाना पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.


पैरवी करने पहुंचे पार्टी नेता
विजय पासवान की गिरफ्तारी के बाद रालोसपा के जिलाध्यक्ष श्याम बिहार वर्मा के साथ साथ पार्टी के दूसरे नेता विजय पासवान के समर्थन में थाने पहुंच गये. लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी. पुलिस ने आरोपी विजय पासवान को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. दरअसल. विजय पासवान ने शुक्रवार को अपने सोशल मीजिया अकाउंट पर शिक्षा की देवी सरस्वती के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट किया था. सोशल मीडिया पर वह पोस्ट देखने के बाद धार्मिक भावना भड़काने के संबंध में शिकायत दर्ज करायी गयी थी.


बेगूसराय के मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया ने बताया कि आरोपी विजय पासवान के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 समेत आइटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की छानबीन के बाद विजय पासवान को गिरफ्तार किया गया.  नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमन कुमार ठाकुर की कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.