ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

PWD के रिटायर्ड कर्मी को महिलाओं ने लाठी डंडों से पीटा, बुजुर्ग की हालत नाजुक

BEGUSARAI: शाम में टहलने निकले पीडब्ल्यूडी से रिटायर कर्मचारी की लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। बुजुर्ग की पिटाई डीएम परिसर में बैठी महिलाओं ने मिलकर कर दी। जिससे वो बुरी तरह से

PWD के रिटायर्ड कर्मी को महिलाओं ने लाठी डंडों से पीटा, बुजुर्ग की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: शाम में टहलने निकले पीडब्ल्यूडी से रिटायर कर्मचारी की लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। बुजुर्ग की पिटाई डीएम परिसर में बैठी महिलाओं ने मिलकर कर दी। जिससे वो बुरी तरह से लहुलुहान हो गये। जिसके कारण उनकी तस्वीर भी हम नहीं दिखा सकते। स्थानीय लोगों की मदद से  घायल बुजुर्ग को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के डीएम परिसर की है।  


घायल बुजुर्ग की पहचान 86 वर्षीय शिवपूजन चौधरी के रूप में हुई है जो नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरी गंज का रहने वाले हैं। घायल बुजुर्ग ने घटना के बारे में बताया कि रोजाना की तरह वो रविवार की शाम को भी गांधी स्टेडियम में टहलने के लिए गये हुए थे। जब वे हड़ताली मोड़ से डीएम परिसर में प्रवेश करने लगे और गांधी स्टेडियम की ओर जाने लगे तो पीछे से एक महिला ने बिना मतलब पत्थर मार दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो महिला और उसके साथ तीन लड़कियों ने मिलकर लाठी डंडे से बुजुर्ग पर ऐसा हमला किया कि वे लहुलुहान हो गये। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि दो साल से यह महिला डीएम परिसर में खुले आसमान के नीचे रह रही है लेकिन जिला प्रशासन इसके लिए कुछ भी नहीं कर रही है। इस संबंध में डीएम और एसपी से भी कई बार शिकायत स्थानीय लोग कर चुके है लेकिन जिला प्रशासन के एक भी पदाधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। 


यहां से आने-जाने बोले लोगों का कहना है कि डीएम परिसर में महिला के साथ रह रही लड़की देर रात बेवजह घूमती रहती है। इतना ही नहीं लोगों द्वारा यह भी कहा जाता है कि गलत कामों में भी ये लड़कियां संलिप्त है। हालांकि इन सभी बिंदुओं पर नगर थाने की पुलिस जांच कर रही है। बुजुर्ग की इस कदर पिटाई की गयी है वो लहुलुहान हो गये हैं। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता