ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पूर्व मुखिया के पोते को मारी गोली, जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद

BEGUSARAI: बेगूसराय में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर पूर्व मुखिया के पोते को गोली मारी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के ल

पूर्व मुखिया के पोते को मारी गोली, जुआ खेलने के दौरान हुआ विवाद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर पूर्व मुखिया के पोते को गोली मारी गई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव की है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम चेरिया वरियारपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 स्थित खंजापुर गांव निवासी शशिभूषण सिंह के 20 वर्षीय बेटे रविरंजन कुमार को गोली मार दी। युवक पूर्व मुखिया स्व. शिव शंकर सिंह के पोते हैं। घायल ने बताया कि जुए का खेल चल रहा था वही पर वह बैठा हुआ था तभी बाइक पर सवार तीन युवक आए और उसके ऊपर फायरिंग करने लगे।


 इस दौरान गोली लगने से वो घायल हो गया। उसके सीने में गोली लग गयी। घायल युवक ने बताया कि आरोपी से मारपीट मामले में पहले से केस चल रहा है और इस मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था। उसी विवाद में गोली मारी गयी है। इधर चेरिया बरियारपुर के थानेदार ने मारपीट की बात कही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि इस संबंध में थानाध्यक्ष से बात की गयी तब उन्होंने बताया कि आपस में जुआ खेलने के विवाद में गोली लगी है। युवक के कंधे में हल्की खरोच आई है। घायल युवक के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता