ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसले

अपहरण के बाद छात्र की हत्या, मक्के के खेत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: बेगूसराय से कल से लापता इंटर छात्र की लाश आज शाम मक्के के खेत में अर्धनग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। छात्र का शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके

अपहरण के बाद छात्र की हत्या, मक्के के खेत में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से कल से लापता इंटर छात्र की लाश आज शाम मक्के के खेत में अर्धनग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है। छात्र का शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चमनटोल बहियार की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक छात्र की पहचान मालीपुर गांव निवासी प्रकाश ठाकुर के 17 वर्षीय बेटे साजन कुमार के रूप में हुई है। छात्र की लाश खेत में मिलने की सूचना पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।  शव को देखने के बाद आशंका जताई जा रही है कि छात्र की पीट-पीटकर और फांसी लगाकर उसकी हत्या कर मक्के की खेत में फेंक दिया गया है। 


बताया जा रहा है कि साजन कुमार शुक्रवार की रात से ही अपने घर से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी । वहीं शनिवार की शाम में मकई खेत में पानी पटवन के लिए पहुंचे लोगों की नजर जब लाश पर पड़ी तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। सब्दलपुर पंचायत के मुखिया ने मल्हीपुर निवासी एक छात्र के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। तभी पुलिस को एक शव मिलने की बात का बता चला। 


थानाध्यक्ष ने जब शव की पहचान के लिए मुखिया को फोटो वाट्सएप किया तब उन्होंने छात्र की पहचान साजन कुमार के रूप में की। फिलहाल छात्र की हत्या किसने की और किन कारणों से की इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि  युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में की गयी है। 


मिली जानकारी के अनुसार साजन शुक्रवार को अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुआ था। जिसके बाद नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता को देखने वह गया था जहां देर रात तक उसे ग्राउंड में देखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें