ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! प्रखंड प्रमुख के पति पर किया जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आए दिन तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां अपराधियों ने पंचायत समिति और प्रखंड प्रमुख के पति पर जानलेवा हमला किया

बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव! प्रखंड प्रमुख के पति पर किया जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आए दिन तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां अपराधियों ने पंचायत समिति और प्रखंड प्रमुख के पति पर जानलेवा हमला किया है। बदमाशों ने प्रखंड प्रमुख के पति की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका दहल गया। इस हमले में प्रखंड प्रमुख के पति की जान बाल-बाल बच गई।


दरअसल, पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के सहबेगपुर चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि बलिया प्रखंड की प्रमुख ममता देवी के पति सुभाष राय किसी काम से बाजार जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रमुख पति ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।


प्रमुख पति सुभाष राय ताजपुर पंचायत से पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 23 से वर्तमान में पंचायत समिति हैं। पीड़ित सुभाष राय ने सचिदानंद चौधरी और उनके बेटे बृजेश चौधरी के द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सुभाष राय ने बताया कि घर से निकलकर बाजार की ओर जा रहा था, तभी बाप बेटे ने राइफल निकाल कर रास्ते में ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर के घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों पक्ष गोतिया हां और जब भी दियारा क्षेत्र में फसल लगाने की बात आती है तो तो दोनों पक्षों के बीच विवाद होता है। इसी कारण फायरिंग की बात सामने आई है। पीड़ित द्वारा किसी तरह का आवेदन थाना में नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता