ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बेगूसराय : पुलिस ने सोना लूटकांड का किया खुलासा, भारी मात्रा में हथियार के साथ तीन को दबोचा

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोद्दार ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है एवं

बेगूसराय : पुलिस ने सोना लूटकांड का किया खुलासा, भारी मात्रा में हथियार के साथ तीन को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोद्दार ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है एवं लूटी हुई सोना और चांदी सहित रुपये को बरामद किया है. 


बताते चलें कि 17 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के कपूरी स्थान स्थित पोद्दार ज्वेलर्स में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपये एवं सोना चांदी लूट की घटना को अंजाम दिया था. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के ऊपर जानलेवा हमला भी किया गया था.


हमले में स्वर्ण व्यवसाई गंभीर रूप से घायल भी हुआ था. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद विशेष टीम को गठित कर लगातार छापेमारी की गई तो इस दौरान हथियार के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा गया. अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, देसी कट्टा, एक गोली, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी गई राशि एवं लूटी हुई सोना चांदी भी बरामद की गई है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले बंगाली पासवान, नगर थाना क्षेत्र के जागीरटोला निवासी गौतम कुमार और समस्तीपुर जिले के नयागांव थाना क्षेत्र प्रीतम कुमार के रूप में की गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता