ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला छौराही थाना क्षेत्र के सावत गांव का है. मृतक की पहचान सावत निवासी चौधरी साहके पुत्र र

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला छौराही थाना क्षेत्र के सावत गांव का है. मृतक की पहचान सावत निवासी चौधरी साहके पुत्र रंजीत साह के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक रंजीत सा कल शाम से ही लापता था. घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. सुबह जब लोगों खेत की ओर गए तो देखा की एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है.


शव देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना छौराही थाने पुलिस को दी. मौके पर छौराही थाने की पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो इसकी पहचान सावत निवासी चौधरी शाह का पुत्र रंजीत साह के रूप में की गई. परिजनों का कहना है कि कोई उसे बुलाकर ले गया, उसके बाद उसकी हत्या कर शव को टांग दिया है. मृतक दो भाई था जिसमें छोटा रंजीत साह था और एक बहन है. 


वहीं छौड़ाही थाना पुलिस का कहना है कि एक पेड़ से लटका हुआ शव मिला है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता