ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पत्नी ने सौ रुपए नहीं दिये तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

BEGUSARAI: एक शख्स ने अपनी पत्नी से सौ रुपये मांगी और जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तब पति ने जाकर शराब पी ली। जब नशा चढ़ा तब उसने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश

पत्नी ने सौ रुपए नहीं दिये तो पति ने उठाया खौफनाक कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: एक शख्स ने अपनी पत्नी से सौ रुपये मांगी और जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तब पति ने जाकर शराब पी ली। जब नशा चढ़ा तब उसने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की तत्परता से उसकी जान बच पायी।  


घटना चेरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के खजांपुर की है जहां सर्वदेव पासवान 35 वर्षीय बेटे विकेश पासवान पिछले दिनों ही कोलकाता से अपने घर पहुंचा था। जुए में छह हजार रुपये हारने के बाद वह पत्नी से सौ रुपये मांगने लगा लेकिन उसकी पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर चली गई। विकेश को लगा कि यदि उसके ससुराल वालों को इसकी खबर लग गई तो वह उसे छोड़ेंगे नहीं। 


युवक ने देसी शराब पी लिया और जब नशा चढ़ा तब कीटनाशक दवा भी खा ली। जिसके बाद वह गढपुरा थाना क्षेत्र स्थित कनौसी गांव अपने ससुराल पहुंच गया। ससुराल पहुंचते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद ससुरालवाले घबरा गये। उसे गढपुरा पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां बेगूसराय सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी जान बचायी।

टैग्स