ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पत्नी की मौत से आहत पति ने भी दे दी जान, एक महीने पहले पत्नी ने की थी खुदकुशी

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां पत्नी की मौत से आहत एक पति ने अपनी जान दे दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की है। मृतक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ पाया ग

पत्नी की मौत से आहत पति ने भी दे दी जान, एक महीने पहले पत्नी ने की थी खुदकुशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां पत्नी की मौत से आहत एक पति ने अपनी जान दे दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की है। मृतक का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक शख्स की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र निवासी श्रीराम पासवान के रूप में की गई है।बताया जा रहा है कि श्रीराम पासवान की शादी तीन महीने पहले ही कुसमहौत गांव की काजल कुमारी के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी के महज एक महीने बाद ही श्रीराम पासवान की पत्नी काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। श्रीराम पासवान बीते शनिवार को ही बाहर से कमा कर घर वापस लौटा था और देर रात कमरे से उसका शव बरामद किया गया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों को आशंका जताई है कि पत्नी की श्रीराम ने पत्नी के वियोग में यह खौफनाक कदम उठा लिया है हालांकि पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही करणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश शुरू कर दी है।