ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले मुखिया पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों के हौसला काफी बुलंद हो गए हैं. इसी कड़ी में दिनदहाड़े मुखिया के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. इस गोल

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले मुखिया पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने घर पर चढ़कर की अंधाधुंध फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों के हौसला काफी बुलंद हो गए हैं. इसी कड़ी में दिनदहाड़े मुखिया के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है. इस गोलीबारी में किसी तरह मुखिया ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई. घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया मल्हीपुर पंचायत गांव की है. 


जानकारी के अनुसार, बरौनी प्रखंड के सिमरिया मल्हीपुर पश्चमी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार निषाद पर हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी. मुखिया रंजीत कुमार निषाद अपने घर के सामने मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन पर फायरिंग करना शुरु कर दिया. किसी तरह घर में छिपकर उन्होंने अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही हजारों की संख्या में लोग मुखिया के आवास पर पहुंच गए. इधर घटना की सूचना मिलते ही चकिया ओपी पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. 


बताया जा रहा है कि इसी साल होली के दिन अपराधियों ने मुखिया रंजीत कुमार निषाद पर करीब 120 राउंड फायरिंग की थी. हालांकि इन दोनों घटनाओं में मुखिया रंजीत कुमार निषाद बाल-बाल बच गए. लेकिन फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस अभी तक किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता