ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

नवादा एसपी की बड़ी कार्रवाई, जेडीयू नेता के घर से हथियारों का जखीरा बरामद मामले में मुखिया समेत 3 गिफ्तार

NAWADA: 23 अप्रैल की देर रात जदयू नेता के घर छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में बम और हथियार बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने 5 जिंदा बम, 8 हथियार और 200 जिंदा कारतूस

नवादा एसपी की बड़ी कार्रवाई, जेडीयू नेता के घर से हथियारों का जखीरा बरामद मामले में मुखिया समेत 3 गिफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NAWADA: 23 अप्रैल की देर रात जदयू नेता के घर छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में बम और हथियार बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने 5 जिंदा बम, 8 हथियार और 200 जिंदा कारतूस जब्त किया था। जिसके बाद जदयू नेता मंजूर आलम और उनके बेटे को हिरासत में लेकर 48 घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान मंजूर आलम के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। जिसके बाद थाने से ही पीआर बॉन्ड पर दोनों को छोड़ दिया गया। 


जिसके बाद पुलिस ने साजिशकर्ता के तलाश में जुट गयी। एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। जो लगातार इस मामले की जांच में जुटी थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया गया है। गूड्डू ने बताया कि मंजूर आलम उसके चाचा लगते हैं।  जो लगातार उन्हें परेशान किया करते थे। गुड्डू को ऐसा लग रहा था कि मंजूर आलम उसकी हत्या कराना चाहते है। 


आज एसपी अम्बरीष राहुल ने इस मामले का खुलासा किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि होली के समय ही शहर के एक होटल में यह प्लान बना था कि मंजूर आलम के घर में भारी मात्रा में हथियार रखकर फंसाना है और उसे जेल भिजवाना है। जिसके बाद एस्तेशाम कैसर उर्फ गुड्डू मुखिया, राजेश कुमार उर्फ गोरे जो पुलिस मुखबिरी के रूप में भी काम करता था। नरहट मुखिया समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए प्रमोद राजवंशी को गिरफ्तार किया है। वही इमरान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता