ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट, बेगूसराय डीएम-एसपी ने मामले को कराया शांत

BEGUSARAI: बेगूसराय में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव किया गया। इस दौरान कई दुकानों को भी निशाना बनाया ग

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट, बेगूसराय डीएम-एसपी ने मामले को कराया शांत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव किया गया। इस दौरान कई दुकानों को भी निशाना बनाया गया। फल दुकानों में भी तोड़फोड़ की गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाने की कोशिश की। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार की है।


बताया जाता है कि मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान मूर्ति पर पत्थर फेंका गया जिसके बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव होने लगा। इस दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। बेगूसराय के डीएम और एसपी घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली से बेगूसराय के लिए रवाना हो गये हैं। 


बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह रोड पर कुछ मीट की दुकानों को नगर निगम ने बंद कराया था क्योंकि यहां से मूर्ति का विसर्जन होना था। पांच छह दुकानदारों ने मूर्ति पर पत्थर चला दिया जिसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने रियेक्शन किया जिसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। इस मामले में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में हैं। 





मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पथराव और मारपीट, बेगूसराय डीएम-एसपी ने मामले को कराया शांत


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता