ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मछली मारने के दौरान मारी गोली, स्थानीय लोगों ने हथियार के साथ अपराधी को पकड़ा

BEGUSARAI: बेगूसराय में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारी गयी। मछली मारने के दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदूवार स्थ

मछली मारने के दौरान मारी गोली, स्थानीय लोगों ने हथियार के साथ अपराधी को पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारी गयी। मछली मारने के दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदूवार स्थित वार्ड 3 की है। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना अंतर्गत कोरिया निवासी सीताराम सहनी के 45 वर्षीय पुत्र श्याम सहनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से हथियार के साथ बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।


घायल के परिजन ने बताया कि मछली मारकर कर बंदुवार बांध पर श्याम सहनी आग शेक रहा था, उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर बदमाश को हथियार के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया ।


इधर नीमा चांदपुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के कारण गोली के बारूद से घायल हुआ है। मछली मारने के दौरान घटना को अंजाम दिया है। हथियार के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत बंदूवार निवासी पलटू सदा के पुत्र हरिलाल सदा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता