ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लूटकांड मामले का खुलासा, 11 कुख्यात अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने 11 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी देते हुए बेगूसराय एसपी अ

लूटकांड मामले का खुलासा, 11 कुख्यात अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
Santosh Singh
2 मिनट


BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने 11 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी देते हुए बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 5 देसी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस, 6 बाइक और 33 हजार कैश बरामद किया गया है।


 लूट, हत्या सहित विभिन्न कांडो का उद्भेदन करते हुए एसपी ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि FCI ओपी अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में हथियार से लैंस कुछ लोग अपराध की योजना बना रहे है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर हथियार के साथ 5 अपराधियों को धड़ दबोचा। जिनकी निशानदेही पर अन्य 6 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान इन अपराधियों ने लूटकांड के मामलों का खुलासा किया। 


गिरफ्तार अपराधियों ने कई घटनाओं को दिया था अंजाम 

18 जनवरी को हथियार के बल पर FCI ओपी क्षेत्र के जलीलपुर टोला स्थित बंधन बैंक के कर्मचारियों से एक लाख कैश और मोबाइल की लूट

25 जनवरी को वीरपुर थाना क्षेत्र के नोनपुर पुलिया के पास  बाइक और मोबाइल की लूट

28 जनवरी को गढ़हरा ओपी क्षेत्र के ठकुरीचक के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 57 हजार कैश की लूट

16 दिसंबर को गढ़हरा ओपी क्षेत्र के बारो बांध के पास बंधन बैंक कर्मचारी से 76 हजार कैश की लूट

27 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के दिनकर कला भवन के पास जनरल स्टोर के कर्मी को गोली मारकर किया था घायल

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता