ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लूट और हत्या की योजना बना रहे 4 कुख्यात अपराधियों को बेगूसराय पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट और हत्या की योजना बना रहे हैं चार कुख्यात अपराधियों को दो देसी कट्टा, 36 राउंड जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल क

लूट और हत्या की योजना बना रहे 4 कुख्यात अपराधियों को बेगूसराय पुलिस ने दबोचा, हथियार भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट और हत्या की योजना बना रहे हैं चार कुख्यात अपराधियों को दो देसी कट्टा, 36 राउंड जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी साहेवपुर कमाल थाने की पुलिस ने लालथान विष्णुपुर आहोक से की गई है।


बताया जा रहा है कि चारों अपराधी एक जगह एकत्रित होकर किसी बड़ी लूट एवं हत्या की घटना को अंजाम देने के योजना बना रहे थे। तभी इसकी सूचना साहेवपुर कमाल थाना प्रभारी को लगी। इस गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी और बलिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर उस जगह घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के तहत चार कुख्यात बदमाश को दो देसी कट्टा भारी मात्रा में कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 


इस संबंध में बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया है कि कौरव यादव के मकई के गोदाम में चारों बदमाश बड़ी लूट और हत्या की योजना बना रहा था। छापेमारी के दौरान मौके वारदात से चार कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है । उस अपराधी के पास से दो देसी कट्टा, 36 जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल एवं एक विंडोलिया पुलिस ने बरामद किया है। उन्होंने बताया है कि अगर सा समय रहते हुए पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो चारों अपराधी किसी बड़ी लूट कांड एवं हत्या को अंजाम दे देता। वहीं गिरफ्तार अपराधी की पहचान कौरव यादव, मिंटू यादव, बलवीर यादव, वरुण यादव के रूप में की गई है। 


प्रेस वार्ता कर बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताई कि लाल थान विष्णुपुर आहोक गांव में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कौरव यादव के मकई गोदाम के पास कुछ लोग जुटे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार है । इसी सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी और बलिया डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई जहां से चार बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। 


पूछताछ के दौरान कौरव यादव, मिंटू यादव, बलवीर यादव और वरुण यादव को गिरफ्त में लेकर पूछताछ किया गया। जिसमें कौरव यादव के पास से एक देसी कट्टा और 8 गोली, मिंटू यादव के पास एक देसी कट्टा और 9 गली वहीं वरुण यादव के पास से 9 गोली और बलवीर यादव के पास से 8 गोली बरामद हुआ। पूछताछ में यह लोग बताएं कि आपसी वर्चस्व को लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे। जिसकी भनक पुलिस लग गई थी। फिलहाल पुलिस चारों बदमाश  की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ी सफलता मान रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता