ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन : हथियार के साथ 10 बदमाशों को दबोचा

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बेगूसराय में वोटिंग होनी है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है और वोटिंग के दिन किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसको ल

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन : हथियार के साथ 10 बदमाशों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बेगूसराय में वोटिंग होनी है। निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है और वोटिंग के दिन किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसको लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ तेज कर दी है।


बेगूसराय के बलिया थाने की पुलिस ने 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सभी अपराधी किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर सभी बदमाशों को धर-दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने कई हथियार और गोलियां भी बरामद की है।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कार्बाइन, 2 मैगजीन, एक देसी पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस, 6 बाइक, 11 मोबाइल समेत 30 हजार, 300 रुपए कैश बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से कड़ी पूछताछ में जुटी है और उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एसपी मनीष के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता