ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

लॉकडाउन में फिर से डबल मर्डर, क्रिमिनलों ने ताबड़तोड़ 4 लोगों को मारी गोली

BEGUSARAI : बिहार में लॉकडाउन के दौरान अपराधियों की साजिश के सामने पुलिस का प्लान फेल साबित हो रहा है. बिहार की पुलिस कोरोना महामारी के बीच लॉ एंड आर्डर की स्थिति को भी कायम र

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में लॉकडाउन के दौरान अपराधियों की साजिश के सामने पुलिस का प्लान फेल साबित हो रहा है. बिहार की पुलिस कोरोना महामारी के बीच लॉ एंड आर्डर की स्थिति को भी कायम रखने में पूरी तरह फेल साबित हो रही है. गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर के बाद अपराधियों ने एक बार फिर से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बेगूसराय में डबल मर्डर कर बिहार पुलिस के दावों को ठेंगा दिखाया है.


बेगूसराय में अपराधियों ने घंटे भर के भीतर दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. अपराधियों ने दो महिलाओं की हत्या कर पुलसि को एक बड़ी चुनौती दी है. दो अलग-अलग घटनाओं में क्रिमिनलों ने 4 लोगों को गोली मारी है. जिसमें से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना इलाके की है. जहां समसा गांव में अपराधियों ने एक दंपति को गोली मार दी. इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है, जबकि पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. मृतक महिला की पहचान मसूदन महतो की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई है.


इस घटना को लेकर बताया जाता है कि एक मोटरसाइकिल पर तीन अपराधी घर पर आए और पति-पत्नी को बुलाकर ले गए. उसके बाद उन्होंने दोनों को गोली मार दी और मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों जमीन पर लहूलुहान गिरे पड़े थे. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पत्नी ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


दूसरी बड़ी वारदात बेगूसराय जिले के डंडारी थाना इलाके की है. जहां महीपा टोल पंचायत के हरदिया गांव के पास अपराधियों ने दो महिलाओं को गोली मार दी. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. मृतक महिला की पहचान सागर सिंह की पत्नी रीता देवी के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक़ महिला अपने घर से आटा पिसाने के लिए मील पर गई हुई थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे ताबड़तोड़ गोली मार दी.


इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मौत की खबर मिलते ही मृतक महिला के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका है. गोली चलने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो और अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस हत्याकांड की छानबीन में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता