ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

लॉकडाउन में अश्लील हरकत पड़ गई भारी, लड़कियों से धुनाई के बाद आशिक ने पकड़े कान

BEGUSARAI : लॉकडाउन के बीच एक दिलचस्प खबर बेगूसराय जिले से सामने आई है. बेगूसराय में लॉकडाउन के बीच अश्लील हरकत करना एक युवक को भारी पड़ गया. लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले शख्स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : लॉकडाउन के बीच एक दिलचस्प खबर बेगूसराय जिले से सामने आई है. बेगूसराय में लॉकडाउन के बीच अश्लील हरकत करना एक युवक को भारी पड़ गया. लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले शख्स की पहले तो पिटाई हुई. इसके बाद उसे कान पकड़कर माफी मांगना पड़ा.


मामला बखरी थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक को पड़ोसी गांव की लड़कियों के साथ गंदी हरकत करना भारी पड़ा और फिर उसे कान पकड़कर माफी मांगी पड़ गई. लड़कियों ने लड़कों को जमकर धुनाई कर दी और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पुलिस भी पहुंचकर उस युवक को लड़की से माफी मंगवाया.


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शकरपुरा का रहने वाला विकाश कुमार कई दिनों से रामपुरा की रहने वाली लड़कियों को अश्लील इशारा करता था. सोमवार को भी वह रामपुर आ गया और इशारा करते हुए मोबाइल से फोटो खींचने लगा. जिसके बाद मौके पर मौजूद तीन लड़कियां आक्रोशित हो गई और युवक की को पकड़कर पीट दिया. पिटाई के बाद लड़कियां उसे थाने लेकर आईं. जहां पुलिस के सामने उसने कान पकड़कर माफ़ी मांगा.


 बखरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के सामने दुबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात स्वीकारी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को छोड़ दिया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता