ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

लापता दो बच्चों की हत्या से इलाके में हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को किया जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो बच्चों की हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। लापता दोनों बच्चों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने

लापता दो बच्चों की हत्या से इलाके में हड़कंप, आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को किया जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो बच्चों की हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। लापता दोनों बच्चों की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बखरी-खगड़िया मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों के लापता हुए चौबीस घंटे से अधिक हो गये थे लेकिन पुलिस ने मामले पर संज्ञान नहीं लिया। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन घटना की जांच की मांग कर रहे हैं।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 16 अक्टूबर से दो बच्चे अचानक लापता हो गये। परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया और आज लापता दोनों बच्चों का शव बहियार में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृत बच्चों की पहचान सूर्यनारायण महतो के 7 वर्षीय पुत्र हिमांशू उर्फ गोलू और रामज्ञान महतो के 11 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में हुई है।


घटना परिहारा ओपी क्षेत्र के बहुआरा पंचायत के चमराही की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों का कहना था कि घटना की सूचना परिहारा थाना पुलिस को दी गयी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा यह हुआ कि आज दोनों बच्चों की हत्या कर शव बहियार में फेंक दिया गया। 


परिजनों ने आरोप है कि किसी ने दोनों बच्चों की हत्या कर शव को बहियार के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। वही आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया और ना ही घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ही ली। जिसका नतीजा यह हुआ कि दोनों मासूम बच्चों की हत्या कर शव को बहियार के पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। 


इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। फिलहाल घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में कर रही है। वही आक्रोशित  लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता