ब्रेकिंग
सैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कुख्यात विक्की मिश्रा समेत पांच गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

BEGUSARAI : जिले में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर एक्शन में आई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बनी टीम एवं डीआईओ की

कुख्यात विक्की मिश्रा समेत पांच गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : जिले में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर एक्शन में आई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी राजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बनी टीम एवं डीआईओ की टीम ने मटिहानी थाना क्षेत्र के दियारा में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी विक्की मिश्रा को साथियों के साथ गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से हथियार के अलावा गांजा भी बरामद किया गया है. 


गिरफ्तार अपराधियों ने तेघड़ा एवं बीहट में हुए ज्वेलरी शॉप लूट कांड समेत कई अन्य वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. एसपी अवकाश कुमार ने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले महीने तेघड़ा एवं बीहट में ज्वेलरी शॉप में हुए लूट कांड में गिरफ्तार अपराधियों ने अपने साथियों के नाम बताए थे. जिसके बाद स्पेशल टीम पीछे पड़ी हुई थी. 


इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि अपराधियों को हथियार देकर घटना को अंजाम दिलाने वाला लोकाटोल निवासी कुख्यात अपराधी विक्की मिश्रा सिहमा के पथला टोल दियारा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटा हुआ है. जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बंदूक, एक पिस्टल, तीन कट्टा, 19 गोली, दो खोखा, 1250 ग्राम गांजा एवं तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं. 


गिरफ्तार अपराधियों में से जिसमें कई कांडों में फरार कुख्यात अपराधी विक्की मिश्रा के विरुद्ध मुफस्सिल थाना, लाखो ओपी, सिंघौल ओपी, मटिहानी थाना, तेघड़ा थाना, एफसीआई ओपी एवं चकिया ओपी में हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत 11 मामले दर्ज थे. इसके साथ ही सिमरिया बिंद टोली निवासी पंकज महतो के विरुद्ध चार, विपिन कुमार के विरुद्ध दो एवं पंकज कुमार के विरुद्ध दो मामले दर्ज हैं.


इन लोगों के साथ नगर निगम क्षेत्र के सिहमा निवासी रत्नेश कुमार उर्फ गोलू को भी गिरफ्तार किया गया है. बदमाशों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुए लुट कांड में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. इसके अलावा इन लोगों के अन्य अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है. एसपी ने बताया कि विक्की मिश्रा अपराधियों को हथियार सप्लाई कर विभिन्न अपराधिक वारदातों को अंजाम दिलाता था. इसके गिरफ्तारी से जिले में हो रही आपराधिक वारदातों में कमी आने की संभावना है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता