ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कुहासे ने ले ली दो की जान; बाइक टकरायी ट्रक से, डंपर से जा भिड़ा ट्रक

BEGUSARAI: बेगूसराय में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जा रहा है कि पहले बाइक ने ट्रक में टक्कर मारी इसके बाद ट्रक ड

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जा रहा है कि पहले बाइक ने ट्रक में टक्कर मारी इसके बाद ट्रक डंपर से जा टकराया। घटना के पीछे कुहासे को बताया जा रहा है।

घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के पास की है। बाइक सवार मृतक की पहचान फतेहा निवासी लालटुन ठाकुर के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुहासे के कारण बाइक ट्रक से जा टकराई। ट्रक चालक ने हालांकि बाइक को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन अपनी इसी असफल कोशिश में ट्रक चालक ट्रक पर से नियंत्रण खो बैठा और डंपर से जा टकराया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बछवारा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता