ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

झोपड़ी में लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय में खेत की रखवाली कर रहे किसान का झोपड़ी में शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है. मृतक की पहचान भगवानपुर था

झोपड़ी में लटका मिला किसान का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में खेत की रखवाली कर रहे किसान का झोपड़ी में शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दादूपूर के रहने वाले नाथू पासवान के रूप में की गई है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


बताया जाता है कि मृतक नाथू पासवान अपने खेत की रखवाले करने के लिए डेरा पर गया हुआ था. जब लोग सुबह उस डेरा के पास गए तो झोपड़ी में नाथू पासवान का शव लटका हुआ देखा. इसकी सूचना परिजनों को दी गई. मौके पर परिजनों ने पहुंचकर इसकी सूचना बछवारा थाना की पुलिस को दी.  परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.


बछवारा थाने की पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा कि मृतक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है. फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता