ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BPSC TRE 3 EXAM: जहानाबाद के बाद अब बेगूसराय में 2 मुन्ना भाई गिरफ्तार, अब तक पकड़े गये 12 फर्जी अभ्यर्थी

BEGUSARAI: BPSC द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बेगूसराय में भी दो मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। वही जहानाबाद में दो को दबोचा गया है। बता दें कि

BPSC TRE 3 EXAM: जहानाबाद के बाद अब बेगूसराय में 2 मुन्ना भाई गिरफ्तार, अब तक पकड़े गये 12 फर्जी अभ्यर्थी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: BPSC द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बेगूसराय में भी दो मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। वही जहानाबाद में दो को दबोचा गया है। बता दें कि इससे पहले 19 जुलाई को परीक्षा के पहले दिन बिहार में 8 मुन्ना भाई को पकड़ा गया था। 

बेगूसराय में जो दो मुन्ना भाई पकड़े गये है वो दूसरे कैंडिडेट के बदले परीक्षा दे रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के श्री कृष्ण महिला कॉलेज से दोनों को पकड़ा गया है। बायोमेट्रिक के आधार पर पहले दोनों ओरिजन कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया उसके बाद बायोमेट्रिक जांच करने वाले दोनों कैंडिडेट को बाहर करके खुद प्रवेश परीक्षा में दोनों मुन्ना भाई शामिल हो गये। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। ब्लैक टी-शर्ट पहने फर्जी कैंडिडेट प्रधान कुमार है वही सफेद शर्ट में फर्जी कैंडिडेट शिवम कुमार है दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि परीक्षा के पहले दिन बिहार के अलग-अलग जिलों से 8 मुन्ना भाई पकड़े गये थे। पूर्णिया में 4 मुन्ना भाई की गिरफ्तारी हुई थी। 19 जुलाई को पकड़े गये 8 मुन्ना भाई को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया। परीक्षा के दूसरे दिन आज फिर दो मुन्ना भाई पकड़े गये हैं। जहानाबाद में 2 और बेगूसराय में 2 फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है। थाने पर लाकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जहानाबाद जिले में चल रहे बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में गौतम बुद्ध इंटर स्तरीय विद्यालय से परीक्षा के दौरान दो मुन्ना भाई परीक्षार्थी को पुलिस ने परीक्षा केंद्र से किया गिरफ्तार किया है। 

इस मामले में स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र के अंदर दो लोगों को शक के आधार पर पूछताछ किया गया। जिसके बाद इन लोगों का एडमिट कार्ड का सही ढंग से स्कैन किया गया जिसमें दोनों लोग फर्जी निकले। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय नगर थाने की पुलिस को दी गई है। नगर थाना की पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेते हुए थाना ले गई है। जहाँ ले जाकर उससे पूछताछ की जा रही है गिरफ्तार दोनों मुन्ना भाई अरवल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं नगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

BPSC TRE 3 EXAM: जहानाबाद के बाद अब बेगूसराय में 2 मुन्ना भाई गिरफ्तार, अब तक पकड़े गये 12 फर्जी अभ्यर्थी

BPSC TRE 3 EXAM: जहानाबाद के बाद अब बेगूसराय में 2 मुन्ना भाई गिरफ्तार, अब तक पकड़े गये 12 फर्जी अभ्यर्थी

BPSC TRE 3 EXAM: जहानाबाद के बाद अब बेगूसराय में 2 मुन्ना भाई गिरफ्तार, अब तक पकड़े गये 12 फर्जी अभ्यर्थी

BPSC TRE 3 EXAM: जहानाबाद के बाद अब बेगूसराय में 2 मुन्ना भाई गिरफ्तार, अब तक पकड़े गये 12 फर्जी अभ्यर्थी

BPSC TRE 3 EXAM: जहानाबाद के बाद अब बेगूसराय में 2 मुन्ना भाई गिरफ्तार, अब तक पकड़े गये 12 फर्जी अभ्यर्थी

BPSC TRE 3 EXAM: जहानाबाद के बाद अब बेगूसराय में 2 मुन्ना भाई गिरफ्तार, अब तक पकड़े गये 12 फर्जी अभ्यर्थी

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता