ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

ईंट भट्ठा मालिक से 10 लाख रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, नागमणि महतो गैंग का सदस्य है पप्पू सहनी

BEGUSARAI: बेगूसराय में ईंट भट्ठा मालिक से बीते दिनों 10 लााख की रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी की मांग कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी ने की थी। पुलिस ने आज हथियार और गांजा के साथ इ

ईंट भट्ठा मालिक से 10 लाख रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, नागमणि महतो गैंग का सदस्य है पप्पू सहनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में ईंट भट्ठा मालिक से बीते दिनों 10 लााख की रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी की मांग कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी ने की थी। पुलिस ने आज हथियार और गांजा के साथ इसे गिरफ्तार कर लिया है। चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव निवासी कुख्यात अपराधी पप्पू सहनी हथियार के साथ कुंभी गांव में जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। 


बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने मीडिया को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पप्पू सहनी हाल ही में जेल से निकला था। जेल से निकलने के बाद खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में उसने हत्या की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद चेरिया बरियारपुर थाना इलाके में चिमनी भट्ठा मालिक जय जय राम महतो से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी और फायरिंग भी की थी। 


इस मामले में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और जब पुलिस को सूचना मिली कि वह चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र इलाके से जा रहा है तो टीम बनाकर उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने उसके पास एक पिस्टल, दो कारतूस और 2 किलो गांजा बरामद किया है । गिरफ्तारी टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा । एसपी ने कहा कि गिरफ्तार पप्पू सहनी कुख्यात नागमणि महतो गैंग का सक्रिय सदस्य था, इसकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध में कमी आएगी और यह हाल ही में जेल से बाहर निकाला था।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता