ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

IPS अधिकारी से परेशान होकर महिला इंस्पेक्टर ने दिया VRS का आवेदन, कई गंभीर आरोप भी लगाये

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है जहां एक महिला इंस्पेक्टर ने वीआरएस लेने का फैसला लिया है। IPS अधिकारी पर परेशान होकर उसने यह फैसला लिया है। इसे लेकर महिला इंस्पेक्टर ने पु

IPS अधिकारी से परेशान होकर महिला इंस्पेक्टर ने दिया VRS का आवेदन, कई गंभीर आरोप भी लगाये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है जहां एक महिला इंस्पेक्टर ने वीआरएस लेने का फैसला लिया है। IPS अधिकारी पर परेशान होकर उसने यह फैसला लिया है। इसे लेकर महिला इंस्पेक्टर ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा है। जिसकी कॉपी डीजीपी और आईजी हेडक्वार्टर के साथ-साथ बेगूसराय के डीआईजी को भेजा है। महिला इंस्पेक्टर अंशु कुमारी ने बताया कि वह अब जलील होकर पुलिस की नौकरी नहीं कर सकती।


महिला इंस्पेक्टर ने अंशु कुमारी का कहना है कि वो अब इस तरह से जलील होकर पुलिस की नौकरी नहीं कर सकती। महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि आत्म सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता है। आईपीएस अधिकारी से इस कदर परेशान हैं कि अब उसने पुलिस की नौकरी छोड़ने का मन बना लिया है। यह फैसला लेते हुए महिला इंस्पेक्टर ने कहा कि उनके साथ हुए व्यवहार से पूरा परिवार दुखी है। अधिकारी के रवैय्ये से वह मानसिक तौर पर परेशान है। 


गौरतलब है कि वीआरएस के लिए अंशु कुमारी ने 26 जुलाई 2021 को ही बेगूसराय के एसीपी को एक लेटर लिखा था। जिसकी कॉपी डीजीपी और आईजी हेडक्वार्टर के साथ-साथ बेगूसराय के डीआईजी को भेजा है। इस मामलों को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि वे इस मामले को जल्द ही सरकार के समक्ष रखेंगे। 


बिहार पुलिस एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल सरकार से मिलेगा। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय के बड़े अधिकारियों के समक्ष भी आरोपी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी। महिला इंस्पेक्टर के इस कदम की चर्चा पूरे पुलिस महकमे में हो रही है। महिला इंस्पेक्टर अंशु कुमारी ने यहां तक कह दिया है कि अब वह जलील होकर नौकरी करने वाली नहीं है।