ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इधर पटना में शराबबंदी पर हुई मैराथन बैठक..उधर बेगूसराय में शराब पीने से एक अधेड़ की गई जान

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक अधेड़ की शराब पीने से मौत हो गयी है। मृतक के बेटे जीतेंद्र कुमार ने पिता के शराब पीने की बात कही है। जीतेंद्र ने बताया कि उनके पिता सुरेश बाहर से शर

इधर पटना में शराबबंदी पर हुई मैराथन बैठक..उधर बेगूसराय में शराब पीने से एक अधेड़ की गई जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक अधेड़ की शराब पीने से मौत हो गयी है। मृतक के बेटे जीतेंद्र कुमार ने पिता के शराब पीने की बात कही है। जीतेंद्र ने बताया कि उनके पिता सुरेश बाहर से शराब पीकर घर आए थे और अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गयी। मृतक के पुत्र ने बताया कि हम घर पर नहीं थे आए तब पता चला कि उनके पिता ने देसी शराब पी थी..मुंह सुंघ कर देखा तो शराब महक रहा था..दारू पीकर आए और मर गये...घटना के आधा घंटा पहले ही बाबूजी बाहर से आए थे... 


वही ग्रामीण जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस इस घटना को हार्ट अटैक बता रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ओपी अध्यक्ष सीपी महतो ने बताया कि मृतक सुरेश पहले से ही बीमार थे। बेगूसराय से इलाज कराकर शाम में ही घर लौटे थे। फिलहाल बखरी डीएसपी चंदन कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं।


बेगूसराय के परिहारा ओपी क्षेत्र के सांखू गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चा होनी शुरू हो गयी है। मृतक की पहचान सांखू गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेश राम के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज शाम में सुरेश राम की तबीयत अचानक तबियत बिगड़ गयी और कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता